आप का दिन मंगलमय हो, 26 जुलाई, दिन- मंगलवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-सप्तमी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :-  आज आपको कर्ज से छुटकारा प्राप्त होने की संभावना है। धार्मिक क्षेत्र मे रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं ।
सुझाव :- आज आप गौरी जी का पूजन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

वृष :-  आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। नए मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यापार में प्रगति के योग है।
सुझाव :- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- पीला

मिथुन :- आज किया गया पुरुषार्थ सार्थक होने की संभावना है। क्रोध एवं भावुकता पर नियंत्रण रखें।
सुझाव :- आज आप दो मुखी रुद्राक्ष शिव को अर्पण कर स्वयं धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

कर्क :- आज आपके संबंधों में निकटता आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं।
सुझाव :- आज आप 108 लघु मृत्युंजय मन्त्र जपें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

सिंह :- आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । यात्रा देशाटन से लाभ संभव।
सुझाव :- आज आप बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

कन्या :- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव को स्पर्श किया रुद्राक्ष माला पुजारी को दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- आज अत्यधिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी को 21 पत्र तुलसी के राम राम अंकित अर्पण करें, विशेष लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

वृश्चिक :- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप गऊ को चने की दाल खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

धनु :- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्‍य प्राप्त हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मकर :-  आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी व व्यापार में लाभ। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
सुझाव :- आज आप तीन मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल

कुम्भ :- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। माता-पिता से सुख मिलेगा।
सुझाव :- आज आप महालक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया

मीन :- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। राजनेता से सहयोग लेने में सफल हो सकते है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप बजरंगबाण का 11 बार पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज शीतला पूजन व कुमारी पूजन भी है।

प्रेरणा दाई चौपाई

जे सठ गुरु सन इरिषा करहीं।
रौरव नरक कोटि जुग परहीं।।

अर्थ :- जो मुर्ख व्यक्ति गुरु से ईर्ष्या करता है, वह हजारों युगों तक रौरव नामक नर्क को पा कर अपार कष्ट भोगता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV