आप का दिन मंगलमय हो, 23 जुलाई, दिन-शनिवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)  सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-चतुर्थी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफल

मेष :-  आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। गृहकार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सुझाव :- आज आप देवालय में पीला सिंदूर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

वृष :-  आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में गतिशीलता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती हो सकती है।
सुझाव :- आज आप माता गौरी की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- समुद्री हरा

मिथुन :- आज आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं। माता से धनलाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कर्क :- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

सिंह :-  आज आप सफलता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। आपके सार्थक प्रयासों से कुछ लोग लाभान्वित हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप तिल के तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कन्या :- आज आप वाद-विवाद के मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। शत्रुओं से धनलाभ।
सुझाव :- आज आप बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

तुला :- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

वृश्चिक :-  आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। शत्रु परास्त होंगे। वाणी को संयमित रखें। व्यापार से लाभ।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

धनु :- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं।
सुझाव :- आज आप 108 बार गायत्री मन्त्र का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :-  आज आप क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि।
सुझाव :- आज आप कछुए का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

कुम्भ :- आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव :- आज आप देवालय में ऋतुफल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

मीन :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप गाय को चने की दाल खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण कृष्ण चतुर्थी तिथि है।
2 आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

प्रेरणा दाई चौपाई

शिव सेवा कर फल सुत सोई।
अविरल भगति राम पद होई।।

अर्थ :- शिव जी की सेवा का फल है कि भगवान श्री राम जी के चरणों में अविरल भक्ति हो जाना।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV