आज का राशिफल, 21 सितम्बर 2018, दिन- शुक्रवार

Aries (मेष)

आज का दिन : यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। क़ानूनी परेशानिया दूर होंगी भय बना रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।

बुरी बातें : खर्च ज्यादा होंगे। स्वाभाव को अनुकूल रखिये। आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

क्या करें : भगवान सूर्य को जल चढाएं। साथ में गरीब कन्याओ को भोजन खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : पत्नी से विशेष लाभ रहेगा। यात्रा के योग अच्छे हैं।

नौकरी/शिक्षा : उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सेहत : स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन : जोखिम भरे काम नुकसान दे सकते हैं। दूसरों के विवाद से बचें। आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

बुरी बातें : मन में किसी भी तरह का संदेह न रखे। मन  में शांति बना कर के कार्य को करें। आपको सावधान रहना चाहिए। खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

क्या करें : भगवान शिव को पंचामृत का स्नान कराएं।

प्रेम प्रसंग : वाणी में विनम्रता रखें पत्नी से झगडे की सम्भावना हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : कार्यालय के कार्यो में मानसिक उलझने बनेंगी। छात्रों के लिए दिन परिश्रम वाला रहेगा।

सेहत : पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : अचानक धनार्जन के योग बनेंगे। आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

बुरी बातें : खुद की ज्यादा की गयी सोच काम को बिगड़ेगी। मधुर बोलने का प्रयत्न करें। पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है।

क्या करें : भगवान गणेश जी की पूजा करें।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर  के अच्छे सहयोग से कार्य अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : लोगो से उधार लेने से बचे। निवेश कहीं अच्छा नहीं रहेगा।

सेहत : मानसिक पीड़ा बनेगी सर में दर्द रहेगा।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आप के लिए भूमि भवन के निवेश और निर्माण के लिए अच्छा है। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

बुरी बातें : कार्य क्षेत्र में विवाद की सम्भावना बनेगी। आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा होंगे। समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके।

क्या करें : दूर्वा की माला बना कर भगवान गणेश जी को चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : पति-पत्नी में आपसी विचारो में मतभेद ज्यादा होंगे।

नौकरी/शिक्षा : नयी जगह नियुक्ति की प्रबल सम्भावना है। छात्रो के लिए दिन सही है।

सेहत : आप का स्वास्थ्य आज सही रहेगा।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : कलात्मक कार्य आपके अच्छे होंगे। समाज में प्रभाव बना रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

बुरी बातें : व्यक्ति को बिना परखे पैसे का लेने-देंन आप को नुकसान दे सकता है। आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी।

क्या करें : तुलसी की माला चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : प्रेमिका से थोड़ा मनमुटाव बनेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्य अच्छा रहेगा। विरोधियो का समान करना पड़ेगा।

सेहत : घुटनों की समस्या बनेगी।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। भागदौड बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

बुरी बातें : संयम से कार्य करें। खुद से ज्यादा सामने वाले को भी समझें। प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी।

क्या करें : आटे की गोली बनाकर मछली को खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : सकारात्मक व्यवहार रहेगा। पुत्र सुख प्राप्त होगा ।

नौकरी/शिक्षा : नियुक्ति के अच्छे प्रभाव रहेंगे। कर्यालय में सम्मान बना रहेगा।

सेहत : कमजोरी महसूस होगी। नेत्र से जुड़ी समस्या बनेगी।

Libra (तुला)

आज का दिन : विरोधाभाष होने के बावजूद कार्य अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

बुरी बातें : जोख़िम के कार्यों से बचें नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें : पीपल के 11 पत्तो की माला बनाकर सिंदूर से श्री राम सीता लिखें और हनुमान जी को चढाएं।

प्रेम प्रसंग : भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी।

नौकरी/शिक्षा : नियुक्ति के अच्छे प्रभाव रहेंगे। कर्यालय में सम्मान बना रहेगा।

सेहत : आज का दिन लाभदायक रहेगा।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : सामाजिक संम्मान मिकेगा। कुसंगति से हानि है। आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

बुरी बातें : बुरे लोगो का साथ नुकसान दे सकता है। कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

क्या करें : तुलसी मंजरी भगवन शिव को चढाएं।

प्रेम प्रसंग : मातृ प्रेम, गुरू प्रेम विषेश बनेंगी।

नौकरी/शिक्षा : व्यापर में लाभ होगा।

सेहत : आज का दिन लाभदायक रहेगा।

 

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : यात्रा लाभ के अच्छे योग हैं। अचानक धन लाभ होगा। एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

बुरी बात : नकारात्मक सोच को दूर रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। सावधानी रखें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है।

क्या करें : कपड़ो का दान लाभदायक रहेगा।

प्रेम प्रसंग : मतभेद के हालात बन सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : कार्यालय में तनाव बनेगे।

सेहत : गर्दन कमर की समस्या बन सकती है।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : कीमती वस्तु खोने के योग हैं। विवाद से बचें। आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

बुरी बातें : सामने वालों की भावना को समझें। कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अवसाद से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे।

क्या करें : सूर्य भगवान की पूजा करें।

प्रेम प्रसंग : पत्नी सुख मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : व्यापार की व्यवस्था अच्छी रहेगी।

सेहत : स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : भाग्योन्नती के प्रबल योग हैं। परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

बुरी बात : कड़वी बातों से बचें। कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है।

क्या करें : तुलसी की पूजा करें।

प्रेम प्रसंग : अंतर्द्वंद बना रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।

सेहत : सही रहेगा।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : मान सम्मान मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

बुरी बातें : दुर्गुणों से बचें। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।

क्या करें : गौ की सेवा करें।

प्रेम प्रसंग : नकारात्मक सोच से विरोध बनेगे। क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है।

नौकरी/शिक्षा : व्यापार में लाभ रहेगा।

सेहत : आज स्वास्थ्य सही रहेगा।

LIVE TV