आज का दिन मंगलमय हो, 12 जून, दिन- रविवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) सायं 04:30 से 06:00 तक, तिथि-अष्टमी, पक्ष- शुक्ल, दिशा शूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आपके विचारों में परिवर्तन हो सकता है। जिसके कारण आप अपनी योजनाओं को नई दिशा प्रदान करेंगे। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:- आज आप गाय को रोटी और गुड़ खिलायें।
शुभ रंग:- लाल

वृष:- आज आप मनोरंजन के क्षेत्र में रुचि रखेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। धन का लाभ सम्भव है।
सुझाव:- आज आप माँ सरस्वती की आराधना करें।
शुभ रंग:- श्वेत

मिथुन:- आज आपके परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर निकलने से पहले माता के पैर अवश्य छुएं।
शुभ रंग:– केसरिया

कर्क:- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने कार्यों को समयानुसार करें, हितकर होगा।
सुझाव:- आज आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग:- समुद्री हरा।

सिंह:- आज आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर शिव जी की आराधना करें।
शुभ रंग:– गुलाबी

कन्या:- आज आपको किसी विशेष व्यक्ति के आने की सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसके माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप पंक्षियों को दाना खिलाएं।
शुभ रंग:– नीला

तुला:- आज आप सुनियोजित ढंग से कार्य करेंगे। अपनी प्रतिभा से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:-  आज आप 11 बार गायत्री मंत्र का जप अवश्य करें।
शुभ रंग:- बैंगनी।

वृश्चिक:- आज आपका मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में झगड़े होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग:- आसमानी।

धनु:- आज आपके रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। विचारों में सक्रियता एवं गतिमयता बनी रहेगी।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
शुभ रंग:- कत्थई।

मकर:- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विचारों में परिवर्तन हो सकता है, जिससे नए कार्यों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:- आज आप माँ से टीका लगवाकर ही बाहर जाएं।
शुभ रंग:- जामुनी।

कुम्भ:- आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से अप्रसन्न रहेंगे। अप्रिय घटनाएं भी घट सकती हैं।
सुझाव:- आज आप किसी भूखे ब्राह्मण को फलों का दान दें।
शुभ रंग:- पीला।

मीन:- आज आप रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:- आज आप घर का बना हुआ मिष्ठान मंदिर के पुजारी को खिलाएं।
शुभ रंग:- भूरा।

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व 

1:- आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी है।
2:- आज दुर्गाष्टमी व्रत भी है। माता धूमावती जोकि‍ दस महाविद्याओं में एक है उनकी जयंती आज ही मानी जाती है।
3:- कश्मीर में मेलाक्षीर भवानी का उत्सव भी मनाया जाता है। सर्वार्थसिद्ध योग है।

प्रेरणादायी चौपाई

दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नही काहुहि व्यापा।।

अर्थ:- देहजनित, सांसारिक, दैवीय ये तापत्रय रामराज्य में नहीं प्रभावित है। जिसकी कल्पना आज पूरा समाज कर रहा है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV