आप का दिन मंगलमय हो, छह जून, दिन-सोमवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-प्रतिप्रदा+द्वितिया, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पूर्व दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप अपना मूल्यवान समय न गवाएं। रचनात्मक कार्यों में लोकप्रिय होंगे। नए व्यावसायिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
सुझाव:-आज आपका मीठा बोलना हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

वृष:-आज आप स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता को साबित कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप अपने मित्र वर्ग को असन्तुष्ट न करें।
शुभ रंग-हल्का लाल

मिथुन:-आज किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना पड़ सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सुझाव:-आज आप अपनी आंखों को ध्यान रखें, हितकर होगा।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज आपके स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। कुछ चीजों पर अत्यधिक खर्चे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप क्रोध न करें, लाभप्रद होगा।
शुभ रंग-हल्का गुलाबी

सिंह:-आज कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार मध्यम फलदायी हो सकता है।
सुझाव:-आज आप श्री सीता-राम जी का दर्शन या स्मरण कर के गृह का त्याग करें।
शुभ रंग-आसमानी

कन्या:-आज आप अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। शिक्षा क्षेत्र में सफलता सम्भव है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप श्वेत वस्तु को देवालय में दान दें।
शुभ रंग-सुनहरा

तुला:-आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा।
सुझाव:-अधिक पाने की इच्छा में मूल धन न गवाएं।
शुभ रंग-श्वेत

वृश्चिक:-आज आपका मन उत्साहित रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यर्थ प्रलाप से दूर रहें। व्यवसाय द्रुत (तेज) गति लेगा।
सुझाव:-लक्ष्य दृढ रखें
शुभ रंग-हल्का बैगनी

धनु:-आज नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
सुझाव:-अपने से बड़ों का आशीष ले कर कार्य करें, सफल होंगे।
शुभ रंग-पीला

मकर:-आज माता के स्वास्थ्य से परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यर्थ के तनाव और विवाद से बचें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
सुझाव:-आज आप अपने स्वभाव से सहज रहने का प्रयास करें, उत्तम होगा।
शुभ-हल्का गुलाबी

कुम्भ:-आज आप अपने कौशल द्वारा बहुत सा धन अर्जित कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
सुझाव:-आज आप कोई ऋतु फल योग्य ब्राह्मण को दान करें।
शुभ रंग-हल्का आसमानी

मीन:-आज मानसिक सुख में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप किसी विकलांग की मदद करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-हरा

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा व् द्वितिया दोनों है। सुबह 06:27 बजे तक प्रतिपदा इसके बाद द्वितिया तिथि लग जा रही है। अतःदोनों तिथियां आज ही मानी जाएंगी।
2-आज करवीर व्रत व सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग दिन में (12:09 बजे) तक है।
3-आज चन्द्र दर्शन का विशेष फल मन जाता है।
4-आज के दिन से दशमी पर्यन्त माता गंगा में स्नान करना एक अश्वमेघ यज्ञ का फल देने वाला माना जाता है।
5-विभिन्न तीर्थों से लाया गया जल काशी विश्वनाथ को आज से चढ़ाया जाना प्रारम्भ होता है।

प्रेरणादायी चौपाई
रामचरित मानस एहि नामा।
सुनत स्रवन पाइय विश्रामा।।

आप सब का मंगल हो

इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV