आज का राशिफल

दिनांक-06 अक्‍टूबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार में वृद्धि संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयाेग मिलेगा।

वृष : मानसिक शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

सिंह : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पदोन्नति भी होनी चाहिए।

कन्या : महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। मित्रों का सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। परिवार में विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सहयेाग मिलेगा।

धनु : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

LIVE TV