आज का राशिफल 06 -02-2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि- आज आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव भी कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं।

वृषभ राशिफल- किसी भी व्यक्ति को अपने विचार आप पर थोपने न दें। करीबी लोगों से कई मतभेद भी सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव संभव है। आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यह समय सही है, आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है।

मिथुन राशि – जो निवेश योजना आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करना जरुरी है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे और परिवार की जरूरतों को भली भाति समझे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि – आज निवेश करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में लाभ होने की आशंका है। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं। कला क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अच्छा पैसा मिल सकता है। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी को उधार देने से बचें। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से आज आपके बिगड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि- रोज मर्रा की समस्याओं को आसानी से हल करेंगे। यदि आप महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो आज आप ले सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इससे आपको थकान और तनाव महसूस होगा। आप किसके साथ वित्तीय लेनदेन कर रहे हैं, इस बारे में बहुत सावधानई रखे। बेवजह की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशि – कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आपको सिर्फ अजनबियों से ही नहीं बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की आवस्यकता है। आज आपके प्रियजनो का मूड खराब हो सकता है। इसलिए अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ा संयम रखें, नहीं तो अच्छी दोस्ती टूट भी सकती है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो अंतिम समय में टल जाएगी। जीवनसाथी से किसी बात की शिकायत न करें।

तुला राशि- आज का दिन सोच-समझकर खर्च करें। अतिरिक्त चीजों की खरीदारी से बचें। लिस्ट बनाकर ही जरूरी खरीदारी करें। इस राशि के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। आज बेवजह के वाद-विवाद से बचें, बात बिगड़ सकती है। इस राशि के लोगों को आज कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें, दूर होंगी समस्याएं

वृश्चिक राशि- बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और पैसा खर्च होगा, आज वह कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपने प्रियजनों के साथ विनम्रता से रहें। रिश्तों को निभाना आपके लिए मुश्किल भी हो सकता है क्योंकि इस समय आप काफी दबाव में हैं, आपको सहकर्मियों की मदद और उन्हें लागू करने के लिए आत्मविश्वास की भी जरूरत है।

धनु राशिफल – शांत और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। अचानक नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका दिन भी खुशनुमा रहेगा। ऑफिस का तनाव घर में न निकाले। इससे आपके परिवार की खुशियां खत्म भी हो सकती हैं। ऑफिस में समस्याओं का सामना करना और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लेना बेहतर है। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि- आज आपके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान आपको आसानी से मिल सकता है। कोई भी नया काम करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें, लाभ मिलेगा। ऑनलाइन खरीदारी और निवेश करते समय सावधान रहने की आवश्यकता हैं। म्यूचुअल फंड, कमोडिटी या ब्याज से पैसा देने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। पैसों को लेकर किसी भी तरह का जोखिम न लें।

कुंभ राशि- आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो सकते है। आपको व्यापार, प्रेम और परिवार के बारे में कुछ बातें पता चल जाएंगी, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगी। परिवार में एक बच्चे के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है। चिंता और तनाव रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी विशेषता आपको सम्मान दिलाएगी।

मीन राशि- अपने तनाव को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों की मदद लें। उनकी मदद को खुले दिल से स्वीकार करें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण कोई जरूरी काम बीच में ही अटक सकता है। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

LIVE TV