आज का राशिफल, दिनांक – 21 जून, 2017, दिन – बुधवार

आज का राशिफलमेष- प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। व्यय की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विवेक से कार्य करें।

वृष- गृहस्थी प्रसन्नता देगी। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यापारिक यात्रा सफलता देगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा।

मिथुन- यात्रा से लाभ होगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी। नई योजनाओं में रुचि होगी। निवेशादि लाभ देंगे। संघर्ष के बावजूद लाभ होगा।

कर्क- मेहनत का फल मिलेगा। तं‍त्र-मंत्र में रुचि होगी। कार्यों की बाधा स्वत: दूर होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। कार्यशैली में आवश्यक सुधार होगा।

सिंह- पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन प्रतिफल अभी नहीं मिलेगा। अपनी ओर से विवाद न बढ़ाएं। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। जोखिम के कार्य न करें।

कन्या- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों की बाधा दूर होगी। सलाह लेकर कार्य करें, लाभ होगा। नवीन कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला- शोक-समाचार मिल सकता है। सौदे लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। शुभ दिन। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के बड़े सौदे हो सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद मिलेगा। सृजनात्मक क्रियाकलापों से प्रशंसा मिलेगी।

धनु- जीवनसाथी की चिंता होगी। संघर्ष के बावजूद धनलाभ के साधन बनते रहेंगे। अपनी ओर से कलह को बढ़ावा न दें। जोखिम न उठाएं।

मकर- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार प्राप्ति होगी। निवेशादि से लाभ होगा। शुभ दिन। कार्यशैली में आवश्यक सुधार होगा।

कुंभ- संतान की चिंता रहेगी। मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन-इनाम मिल सकता है। व्यापारिक गोपनीयता बनाए रखें। व्यापार लाभदायक होगा।

मीन- शत्रु से भय बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक होगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

LIVE TV