आज का इतिहास: यूपी के पूर्व सीएम का हुआ जन्म

आज का इतिहास रामप्रकाश गुप्त का जन्म- 26 अक्टूबर, 1923, झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता थे। वे उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। रामप्रकाश गुप्त अपने विद्यार्थी जीवन से ही ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ से जुड़ गए थे। सन् 1948 में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उन्होंने सत्याग्रह किया था। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। आप वर्ष 1977 में और फिर 1993 में विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1999 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और 2003 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने। इनका निधन  1 मई, 2004, दिल्ली में हुआ।

आज का इतिहास

1994 – इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1775 – बहादुरशाह ज़फ़र – भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट।
1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1923 – रामप्रकाश गुप्त – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

26 अक्टूबर को हुए निधन

1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक
1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।

LIVE TV