आज का इतिहास : राजनीति के लिए काफी अहम रही है ये तारीख

आज का इतिहासग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 जून वर्ष का 157 वां दिन है। वहीं लीप ईयर में यह 158 वां दिन होता है। साल में अब 208 दिन शेष हैं। देश और दुनिया में आज का इतिहास कई कारणों से महत्वपूर्ण है जिनमें से ये प्रमुख हैं…

आज का इतिहास

1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।

1997 – बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

2001 – शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।

2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।

2004 – भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।

2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।

2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

2008 – अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

6 जून को जन्मे व्यक्ति

1891 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।

1930 – सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता

1936 – डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।

1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर

1968 – अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

घल्लूघारा दिवस (पंजाब)

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस

LIVE TV