आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान स्वतंत्रता सेनानी

आज का इतिहासअनंता सिंह का जन्म 1 दिसम्बर, 1903 में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। वे अपने साथी क्रांतिकारियों में बम तथा बन्दूक की गोलियाँ आदि बनाने में कुशल थे। ‘चटगाँव कांड’ के फलस्वरूप अनंता सिंह के कई साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया था। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वे स्वयं पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गये। आजीवन कारावास के तहत उन्हें 1932 में अंडमान की जेल भेज दिया गया, जहाँ से वे 1946 में रिहा हुए। इनकी मृत्यु 25 जनवरी, 1969 में हुई।

आज का इतिहास

25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1565 – तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।

1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई।

1755 – मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1831 – पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1839 – चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।

1874 – ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।

1882 – वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।

1952 – सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।

1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।

1969 – अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।

1971 – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।

1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।

1980 ‌- मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1983 – आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।

1991 – यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।

1992 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।

1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।

2002 – अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।

दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।

2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।

2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।

2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।

2006 – लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।

2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।

सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।

पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2009- केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।

2010 – इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।

2015 – मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।

25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1824 – माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि

1930 – राजेन्द्र अवस्थी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक।

25 जनवरी को हुए निधन

1953- नलिनी रंजन सरकार – भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।

2001 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता थीं।

1918- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

LIVE TV