आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान निर्माता-निर्देशक और अभिनेता

आज का इतिहासएल. वी. प्रसाद का पूरा नाम अक्कीनेनी लक्ष्मी वारा प्रसाद राव है। उनका जन्म 17 जनवरी, 1908, आन्ध्र प्रदेश में हुआ था। ये भारतीय सिनेमा में एक सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता के रूप में याद किये जाते हैं।

एन. टी. रामाराव सहित कई कलाकारों के सिने कैरियर में चार चाँद लगाने वाले एल. वी. प्रसाद दक्षिण भारत की विभिन्न भाषाओं के अलावा हिन्दी फ़िल्मों में भी सफल रहे थे। उन्होंने सामाजिक उद्देश्यों के साथ कई मनोरंजक फ़िल्में बनाईं। उनकी मृत्यु 22 जून, 1994 में हुई।

आज का इतिहास

22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2002 – ईरान में आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।

2005 – पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।

2006 – अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

2007 – सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।

2008 – सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।

2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।

22 जून को जन्मे व्यक्ति

1900 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1932 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

22 जून को हुए निधन

1932 – जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ – भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे।

2000 – केदारनाथ अग्रवाल – हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं।

1988 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।

LIVE TV