आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध इतिहासकार

आज का इतिहासगौरीशंकर हीराचंद ओझा का जन्म 15 सितम्बर, 1863, राजस्थान में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे। इन्हें इतिहास, पुरातत्त्व और प्राचीन लिपियों में विशेषज्ञता प्राप्त थी। वर्ष 1937 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ ने उन्हें ‘डी.लिट’ की उपाधि से सम्मानित किया था। ओझा जी आधी शताब्दी तक ज्ञान के प्रकाश स्तम्भ के रूप में खड़े थे। वे भारत के अतीत का मार्ग टटोलने में निरन्तर आलोक पाते रहे। सिरोही राज्य, सोलंकियों तथा राजपूताने के इतिहास के साथ-साथ आपने इतिहास तथा अन्य विषयक कई ग्रंथ लिखे। इनकी मृत्यु 20 अप्रैल, 1947 में हुई।

आज का इतिहास

20 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।

2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।

2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।

2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।

20 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1914 – गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1920 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।

1924 – चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।

1950 – चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

1965 – मुकुल संगमा – मेघालय के मुख्यमंत्री।

1972 – ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री

20 अप्रॅल को हुए निधन

1960 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।

1970 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर

2004 – कोमल कोठारी – राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

20 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

फ़ायर सर्विस सप्ताह

डॉक्टर हैनीमैन जन्म दिवस (होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता)

LIVE TV