आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान साहित्यकार

आज का इतिहासफणीश्वरनाथ रेणु का जन्म 4 मार्च, 1921 में हुआ था। ये एक सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार थे। हिन्दी कथा साहित्य के महत्त्वपूर्ण रचनाकार फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के पूर्णिया ज़िला के ‘औराही हिंगना’ गांव में हुआ था। रेणु के पिता शिलानाथ मंडल संपन्न व्यक्ति थे। भारत के स्वाधीनता संघर्ष में उन्होंने भाग लिया था। रेणु के पिता कांग्रेसी थे।

रेणु का बचपन आज़ादी की लड़ाई को देखते समझते बीता। रेणु ने स्वंय लिखा है – पिताजी किसान थे और इलाके के स्वराज-आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता। खादी पहनते थे, घर में चरखा चलता था। स्वाधीनता संघर्ष की चेतना रेणु में उनके पारिवारिक वातावरण से आयी थी।

रेणु भी बचपन और किशोरावस्था में ही देश की आज़ादी की लड़ाई से जुड़ गए थे। 1930-31 ई. में जब रेणु ‘अररिया हाईस्कूल’ के चौथे दर्जे में पढ़ते थे तभी महात्मा गाँधी की गिरफ्तारी के बाद अररिया में हड़ताल हुई, स्कूल के सारे छात्र भी हड़ताल पर रहे।

रेणु ने अपने स्कूल के असिस्टेंट हेडमास्टर को स्कूल में जाने से रोका। रेणु को इसकी सज़ा मिली लेकिन इसके साथ ही वे इलाके के बहादुर सुराजी के रूप में प्रसिद्ध हो गए। इनकी मृत्यु 11 अप्रैल, 1977 में हुई।

आज का इतिहास

11 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1999 – फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।

2002 – चीन में मैच (फ़ुटबाल) फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार।

2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।

2004 – इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।

2008 – सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।

स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।

11 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1827 – ज्योतिबा फुले- भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।

1869 – कस्तूरबा गाँधी – महात्मा गाँधी जी की पत्नी।

1887 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।

1904 – कुन्दन लाल सहगल भारतीय गायक और अभिनेता

1937 – रामानाथन कृष्णन – भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है।

1946 – नवीन निश्चल – बालीवुड अभिनेता, ‘ग़रीबों के राजेश खन्ना’ कहा जाता था।

11 अप्रॅल को हुए निधन

1910 – अनंत लक्ष्मण कन्हेरे – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।

2009 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।

2010 – कैलाश चंद्र दाश, वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर।

11 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

रेल सप्ताह

LIVE TV