आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान इतिहासकार

आज का इतिहासयदुनाथ अथवा जदुनाथ सरकार का जन्म 10 दिसम्बर, 1870 ई. में हुआ था। इनको एक प्रसिद्ध इतिहासकार के रूप में जाना जाता है। ये ज़मींदार परिवार से सम्बन्ध रखते थे। इन्होंने 1892 में अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. की परीक्षा पास की और जीवन का अधिकांश समय ग्रन्थों के अध्ययन और लेखन में व्यतीत किया। इतिहास और अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर के रूप में भी इन्होंने अपनी विशिष्ट सेवाएँ प्रदान की थीं। यदुनाथ सरकार ने मुग़ल और मराठा इतिहास पर कई ग्रन्थ लिखे, इन ग्रन्थों की प्रमाणिक सामग्री ने इन्हें ख्यातिप्राप्त इतिहासकार बना दिया। इनकी मृत्यु 15 मई, 1958 ई. में हुई।

आज का इतिहास

15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।

2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।

2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

15 मई को जन्मे व्यक्ति

1817 – देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता

1907 – क्रान्तिकारी सुखदेव – महान् क्रांतिकारी शहीद।

1923 – जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।

1933 – टी. एन. शेषन – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।

1965 – माधुरी दीक्षित नेने – बालीवुड अभिनेत्री।

1991 – श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1926 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

1892 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

15 मई को हुए निधन

1993 – के.एम. करिअप्पा – भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’।

2010 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।

15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व परिवार दिवस

LIVE TV