आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान शायर

आज का इतिहासताज भोपाली का जन्म 1926 में हुआ था। ये एक सुप्रसिद्ध शायर थे। इनकी मृत्यु 12 अप्रैल 1978 भोपाल में हुई।

आज का इतिहास

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।

1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।

1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।

2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।

अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।

2010- लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।

ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।

2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

1910- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार

1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष।

1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।

1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।

1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

12 अप्रैल को हुए निधन

1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक।

2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता

12 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

रेल सप्ताह

वर्ल्ड डे ऑफ़ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स।

LIVE TV