आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध इतिहासकार

आज का इतिहासगोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म 20 अक्टूबर, 1855 में हुआ था। इनका नाम आधुनिक गुजराती साहित्य में कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार इत्यादि अनेक रूपों में मान्य है। उनको सर्वाधिक प्रतिष्ठा द्वितीय उत्थान के सर्वश्रेष्ठ कथाकार के रूप में ही प्राप्त हुई है। जिस प्रकार आधुनिक गुजराती साहित्य की पुरानी पीढ़ी के अग्रणी ‘नर्मद’ माने जाते हैं, उसी प्रकार उनके बाद की पीढ़ी का नेतृत्व गोवर्धनराम के द्वारा हुआ। संस्कृत साहित्य के गंभीर अनुशीलन तथा रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद आदि विभूतियों के विचारों के प्रभाव से उनके हृदय में प्राचीन भारतीय आर्य संस्कृति के पुनरुत्थान की तीव्र भावना जाग्रत हुई। उनका अधिकांश रचनात्मक साहित्य मूलत: इसी भावना से संबद्ध एवं उद्भूत है। इनकी मृत्यु 1 अप्रैल, 1907 में हुई।

आज का इतिहास

1 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1936 – भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

1973 – भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।

1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।

1997 – मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

1999 – मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।

2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।

2007 – नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।

2008 – मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।

अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

2010 – राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1936 – जबीन जलील – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1891 – प्राण कृष्ण पारिजा – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक

1911 – केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक

फ़ौजा सिंह- एथलीट

1937 – मोहम्मद हामिद अंसारी – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति

1941 – अजीत वाडेकर- क्रिकेटर

1989 – केशव बलिराम हेडगवार- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी

1 अप्रैल को हुए निधन

1977 – सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

2010 – हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।

2015- कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

1 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

ओडिशा स्थापना दिवस (उत्कल दिवस)- उड़ीसा के अलग राज्य बनने के उपलक्ष्य में।

मूर्ख दिवस

LIVE TV