आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध लेखक

आज का इतिहासकमला प्रसाद का जन्म 14 फ़रवरी, 1938 में हुआ था। ये हिन्दी प्रमुख लेखक एवं आलोचक थे। प्रगतिशील लेखक संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वसुधा पत्रिका के संपादक कमला प्रसाद ने एक ऐसे समय में जब सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक स्तर पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ लेखकीय प्रतिरोध की अत्यंत और प्रखर ज़रूरत थी, उन्होंने पूरे देश में घूम-घूम कर लेखकों को चेताया, सजग और सचेत किया। इनकी मृत्यु: 25 मार्च, 2011 में हुई।

आज का इतिहास

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।

2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।

2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।

अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1943 – तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।

1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता

1838- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

25 मार्च को हुए निधन

1931 – गणेशशंकर विद्यार्थी – प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।

2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस

LIVE TV