आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध संगीतकार

आज का इतिहासरवि शंकर शर्मा का जन्म 3 मार्च, 1926, दिल्ली में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे। बतौर संगीत निर्देशक उन्होंने 1955 में फिल्म ‘वचन’ से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 50 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया।

रवि को उन लोगों में माना जाता है, जिन्होंने महेन्द्र कपूर और आशा भोंसले को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यदि हिन्दी फिल्मों के कुल 500 सुपर हिट गीतों को लिया जाए तो उनमें अकेले रवि के 100 से ज्यादा सुपर हिट गीत हैं और बाकी 400 सुपर हिट गीतों में 15 से ज्यादा संगीतकारों के नाम आते हैं।

यह भी एक दिलचस्प बात है कि रवि की धुनों में रंगे गीत ब्याह-शादियों में गाए जाने वाले परंपरागत फिल्मी गीतों में सभी से ज्यादा लोकप्रिय हैं।

‘आज मेरे यार की शादी है’, ‘डोली चढ़के दुल्हन ससुराल चली’ और ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ जैसे फिल्मी गीत विवाह और बैंड बाजे वालों के भी प्रिय गीत हैं। इनकी मृत्यु 7 मार्च, 2012, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।

2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।

2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।

2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।

2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।

2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।

2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।

7 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।

1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।

1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1911 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन, हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार

7 मार्च को हुए निधन

1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।

1961 – गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।

LIVE TV