आज का इतिहास : देश ने खोई पहली महिला डॉक्टर

आज का इतिहासआनंदी गोपाल जोशी का जन्म 31 मार्च, 1865, पुणे में हुआ था। ये पहली भारतीय महिला थीं, जिन्‍होंने डॉक्‍टरी की डिग्री प्राप्त की थी। जिस दौर में महिलाओं की शिक्षा भी दूभर थी, उस समय विदेश जाकर डॉक्‍टरी की डिग्री हासिल करना उनके लिए एक मिसाल थी। आनंदी गोपाल जोशी का व्‍यक्तित्‍व महिलाओं के लिए प्रेरणास्‍त्रोत था। उन्‍होंने सन 1886 में अपने सपने को साकार रूप दिया। जब उन्‍होंने डॉक्टर बनने का निर्णय लिया था तो उनकी समाज में काफ़ी आलोचना हुई थी कि एक विवाहित हिन्दू स्‍त्री विदेश (पेनिसिल्‍वेनिया) जाकर डॉक्‍टरी की पढ़ाई करे। लेकिन आनंदीबाई एक दृढ़निश्‍चयी महिला थीं और उन्‍होंने आलोचनाओं की तनिक भी परवाह नहीं की। यही वजह थी कि उन्‍हें पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर होने का गौरव प्राप्‍त हुआ। इनकी मृत्यु 26 फ़रवरी, 1887 में हुई।

आज का इतिहास

26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।

1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001 – क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008- रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।

2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1946 – मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार

1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार

1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

26 फ़रवरी को हुए निधन

1966 – विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी

1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।

LIVE TV