
गौरा पंत ‘शिवानी’ का जन्म 17 अक्टूबर, 1923 में हुआ था। ये हिन्दी की सुप्रसिद्ध उपन्यासकार थीं। हिंदी साहित्य जगत में शिवानी एक ऐसी शख्सियत रहीं, जिनकी हिंदी, संस्कृत, गुजराती, बंगाली, उर्दू तथा अंग्रेज़ी पर अच्छी पकड थी और जो अपनी कृतियों में उत्तर भारत के कुमायूँ क्षेत्र के आसपास की लोक संस्कृति की झलक दिखलाने और किरदारों के बेमिसाल चरित्र चित्रण करने के लिए जानी गई। महज 12 वर्ष की उम्र में पहली कहानी प्रकाशित होने से लेकर उनके निधन तक उनका लेखन निरंतर जारी रहा। उनकी अधिकतर कहानियां और उपन्यास नारी प्रधान रहे। इसमें उन्होंने नायिका के सौंदर्य और उसके चरित्र का वर्णन बड़े दिलचस्प अंदाज में किया। इनकी मृत्यु 21 मार्च, 2003 में हुई।
आज का इतिहास
21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2000 – ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को ‘जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
21 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1887 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1912 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1916: शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान।
1978 – रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।
21 मार्च को हुए निधन
1827 – दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।
1952 – केशव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
नौरोज़
विश्व वानिकी दिवस
विश्व कठपुतली दिवस
अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस
विश्व कविता दिवस