आज का इतिहास : देश को मिली एक सुप्रसिद्ध सरोद वादक

आज का इतिहासशरन रानी का जन्म 9 अप्रैल, 1929, दिल्ली में हुआ था। ये ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादक थीं। वे प्रथम महिला थीं, जिन्होंने सरोद जैसे मर्दाना साज को संपूर्ण ऊँचाई प्रदान की। इसी कारण उनके प्रशंसक उन्हें ‘सरोद रानी’ के नाम से पुकारते थे। शरन रानी का देहांत उनके अस्सीवें जन्मदिन से एक दिन पहले ही हो गया था। शरन रानी 20वीं सदी की ‘म्यूजिक लीजेंड’ मानी जाती हैं। ‘पद्मभूषण’ और ‘पद्मश्री’ से नवाजी जा चुकीं शरन रानी को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘भारत की सांस्कृतिक राजदूत’ कह कर सम्मानित किया था। इनकी मृत्यु 8 अप्रैल, 2008, दिल्ली में हुई।

आज का इतिहास

9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

1965 – कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।

नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।

2010 – जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1893 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार

1948 – जया बच्चन – अभिनेत्री।

1954 -जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री

9 अप्रैल को हुए निधन

1981 – दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता

2009 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

LIVE TV