आज का इतिहास : देश को मिली एक प्रसिद्ध अभिनेत्री

आज का इतिहासपरवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं। परवीन बाबी ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। 1970-80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सुन्दरता का जलवा बिखरने वाली परवीन बाबी की ज़्यादातर फ़िल्में सुपर हिट रहीं हैं। इनकी मृत्यु 20 जनवरी 2005 में हुई।

आज का इतिहास

4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1905 – कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी।

1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।

1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।

1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।

1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।

2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।

2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।

2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।

2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।

पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।

2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।

4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।

1972 – लीसा रे – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल

1976 – सिमरन – भारतीय अभिनेत्री

4 अप्रैल को हुए निधन

1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।

LIVE TV