आज का इतिहास : देश को मिली एक प्रसिद्ध उपन्यासकार

आज का इतिहासआशापूर्णा देवी का जन्म 8 जनवरी, 1909, कलकत्ता में हुआ था। ये बांग्ला भाषा की प्रख्‍यात उपन्यासकार थीं, जिन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में लिखना प्रारंभ कर दिया था और तब से ही उनकी लेखनी निरंतर सक्रिय बनी रही। इनकी मृत्यु 13 जुलाई, 1995 में हुई।

आज का इतिहास

8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।

1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।

1800 – आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।

1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।

1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।

1995 – समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी अौर राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमय का निधन।

1996 – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।

2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।

2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।

2008 – केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।

2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।

8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1890 – रामचन्द्र वर्मा – हिन्दी साहित्यकार।

1908 – नाडिया – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1925 – मोहन राकेश, साहित्यकार

1926 – केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना

1929 – सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता

1938 – नन्दा – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1942 – स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी

1975 – हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार

1984 – किम जोंग उन – उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता।

8 जनवरी को हुए निधन

1884 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे।

1941 – प्रणवानंदा महाराज – भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।

1984 – पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।

8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।

LIVE TV