आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध अभिनेता

आज का इतिहासशशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938, कोलकाता में हुआ था। ये हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। वे ऐसे अभिनेताओं में शुमार किये जाते हैं, जिन्होंने अपने सदाबहार अभिनय से लगभग चार दशक तक हिन्दी सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। कोलकाता में जन्मे शशि कपूर का असली नाम ‘बलबीर राज कपूर’ था। उनका रुझान बचपन से ही फ़िल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर तथा शम्मी कपूर पहले से ही फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे और प्रसिद्धि की बुलन्दियों पर थे। उनके पिता अगर चाहते तो वह उन्हें लेकर फ़िल्म बना सकते थे, लेकिन उनका मानना था कि शशि कपूर स्वयं ही संघर्ष करें और अपनी मेहनत से ही अभिनेता बनें। पिता की इस बात पर शशि कपूर पूरी तरह खरे उतरे थे। इनकी मृत्यु 4 दिसम्बर, 2017, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।

2006 – संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ़ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।

पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।

2009 – केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।

18 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1914 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।

1914 – नागेन्द्र सिंह, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके थे।

1965 – अजेय, लेखक।

18 मार्च को हुए निधन

2000 – राजकुमारी दुबे – हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका थीं।

1956 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।

18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

आयुध निर्माण दिवस

LIVE TV