आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध कवि

आज का इतिहासपंडित नरेंद्र शर्मा का जन्म 28 फ़रवरी, 1913 में हुआ था। ये हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक थे। नरेंद्र शर्मा का जन्म 28 फ़रवरी, 1913 में उत्तर प्रदेश राज्य के खुर्जा नगर के जहाँगीरपुर नामक स्थान पर हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र और अंग्रेज़ी में एम.ए. किया। 1934 में प्रयाग में अभ्युदय पत्रिका का संपादन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्वराज्य भवन में हिंदी अधिकारी रहे और फिर बॉम्बे टाकीज़ बम्बई में गीत लिखे। उन्होंने फ़िल्मों में गीत लिखे, आकाशवाणी से भी संबंधित रहे और स्वतंत्र लेखन भी किया। उनके 17 कविता संग्रह, एक कहानी संग्रह, एक जीवनी और अनेक रचनाएँ पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। इनकी मृत्यु 11 फ़रवरी, 1989 में हुई।

आज का इतिहास

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।

1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।

1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।

1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।

1999 – कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।

2003 – नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

2005 – मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।

2006 – फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।

2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने ‘वैट’ विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।

नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।

28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

28 फ़रवरी को हुए निधन

1936 – कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी

1963 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)

1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।

1572 ई. – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।

राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)।

LIVE TV