आज का इतिहास : देश को मिला एक महान संगीतकार

आज का इतिहासअनिल बिस्वास का जन्म 7 जुलाई, 1914 में हुआ था। ये बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार थे। हिन्दी फ़िल्मों के गीत-संगीत के स्वर्ण-युग के सारथी अनिल बिस्वास रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने संगीत से फ़िल्म संगीत को शास्त्रीय, कलात्मक और मधुर बनाया बल्कि अनेक गायक-गायिकाओं को तराशकर हीरे-जवाहरात की तरह प्रस्तुत किया। इनमें तलत महमूद, मुकेश, लता मंगेशकर, सुरैया के नाम प्रमुखता से गिनाए जा सकते हैं। अनिल बिस्वास शास्त्रीय संगीत के निष्णात होने के साथ लोक-संगीत के अच्छे जानकार थे। उनकी धुनों में जो संगीत है, वह अब हमारी विरासत बन गया है। इनकी मृत्यु 31 मई, 2003 में हुई।

आज का इतिहास

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।

1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।

2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।

7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1656 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।

1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।

1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।

1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार

1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।

1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

7 जुलाई को हुए निधन

1999- विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक

2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।

7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।

LIVE TV