आज का इतिहास : देश के दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का हुआ जन्म

आज का इतिहासके. आर. नारायणन का पूरा नाम कोच्चेरील रामन नारायणन हैं। इनका जन्म- 27 अक्टूबर, 1920 को हुआ था।  कोच्चेरील रामन नारायणन भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं। यह प्रथम दलित राष्ट्रपति तथा प्रथम मलयाली व्यक्ति थे, जिन्हें देश का सर्वोच्च पद प्राप्त हुआ। इन्हें 14 जुलाई, 1997 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त हुई थी। श्री के. आर. नारायणन को कुल मतों का 95 प्रतिशत प्राप्त हुआ। मतगणना का कार्य 17 जुलाई, 1997 को सम्पन्न हुआ। भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त श्री टी. एन. शेषन इनके प्रतिद्वन्द्वी थे। 25 जुलाई, 1997 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे. एस. वर्मा ने श्री के. आर. नारायणन को राष्ट्रपति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 को समाप्त हुआ था। इनका निधन 9 नवम्बर, 2005 को हुआ था।

आज का इतिहास

1995 – यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
1997 – एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
2004 – चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2008 – केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1966 – दिब्येन्दु बरुआ – भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर हैं।
1920 – के. आर. नारायणन – भारत के राष्ट्रपति
1904 – जतीन्द्रनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।

27 अक्टूबर को हुए निधन

1605 – अकबर – मुग़ल शासक
1999 – डॉ. नगेन्द्र – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
2001 – प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता
1953 – टी.एस.एस. राजन – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक।
1987 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

LIVE TV