आजमगढ़ पुलिस ने किया तिहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 24 नवंबर की रात हुए तेहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया  है। हत्यारे ने खुद की हवस मिटाने के लिए न केवल तीन लोगों की हत्या व दो लोगों को घायल किया बल्कि मृत महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। घायल के बयान और विवेचना दौरान सुबूत एकत्र करने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

हत्याकांड का खुलासा
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी एक युवक गांव के बाहर मकान में रहता था। 24 नवंबर की रात युवक उसकी पत्नी व चार माह की पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। जबकि मृतक की 10 वर्षीय पुत्री व 4 वर्षीय पुत्र को गंभीररूप से घायल कर दिया था। हत्याकांड के बाद पुलिस पर खुलासे का काफी दबाव था।

खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच लोगों के पूछताछ और सर्विलांस की मदद से घटना में  नजीरूद्दीन निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर द्वारा घटना को अंजाम देने की पुष्टि हुई।  इसके बाद पुलिस ने आज आरोपी के घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जब पुलिस के सामने खुलासा किया तो अधिकारी भी हैरान रह गये।

आरोपी पहले से पूरी तैयारी के मौके पर गया था। इसके लिए उसने सेक्सवर्धक दवाईयां और कांडोम भी लिया था। मृतका का घर निर्जन स्थान पर है वह अपने मंसूबे में सफल हो सकता है। इसलिए वह देर रात वहां गया और घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। तभी उसका पति इरफान के जग गया तो उसे ईट से हमला कर मार दिया।

राजधानी में भी पुलिस का एक्शन प्लान, हैदराबाद कांड के बाद प्रशासन मजबूत…

बात खुल न जाय इसलिए उसने उसी ईट से महिला को भी मार दिया। यही नहीं उसने महिला को बेड से उतारकर दुबारा दुष्कर्म किया तथा उसकी दस साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। दुष्कर्म की उसने वीडियोंभी बनायी । इसके बाद वह मृतका के कपडे को थैली में बन्दकर खेत में फेक दिया व अपने घर आकर सो गया।

वही पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी, वही परिजनों ने दूसरे युवक को नामजद किया था। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस को यह यकिन हो गया था नामजद आरोपी ने घटना को अंजाम नही दिया। सीओ और एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगी हुई थी। ग्रामीणों की पूछताछ और सर्विलांस की मदद से जब पूरे सबूत हाथ लगे तो पुलिस ने टीम ने उसे उठाया। जिसके बाद परत दर परत घटना का खुलासा हो गया ।

LIVE TV