- किसानो पर भगवान् का कोप
- पहले तो सूखा की मार अब आग का तांडव
- किसानो का हुआ जीना मुहाल
- आग लगाने से कई एकड़ गेहू की फसल जलकर खाक
बहराइच|विकास खण्ड चितौरा के ग्राम पंचायत टेमड़िया में आज दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से कई किसानो ननकू का 3 बीघा राम नरेश का ढाई बीघा छेदन का दस बिस्वा राम गोपाल का3 बीघा नान्हू यादव का3 बीघा कमनी देवी 4 बीघा फकीर 2 बीघा दयाराम का 5 बीघा कमनी पत्नी राम फेरन ढाई बीघा शिव कुमार का दस बीघा छत्तीस कुमार दस बीघा गेहू जलकर खाक हो गया जिससे किसानो खाने का लाले पड़ गया मौके पर पहुचे हल्का लेखपाल जाच कर उचित मुआवजा दिलाने की बात की है।