आगरा: शादी का झांसा देकर चार महिलाओं से धोखाधड़ी और दुष्कर्म, शर्मसार कर देगी हकीकत

आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़े परिवार की महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी फरार हो गया है। उसके खिलाफ चार पीड़िताओं ने शिकायत की थी। इसके बाद थाना रकाबगंज में केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भी लगी है। रविवार को उसके घर पर कुर्की पूर्व उद्घोषणा का नोटिस चिपकाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के विवेचक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी एटा रोड टूंडला का निवासी मोहित शर्मा है। उसके खिलाफ थाना रकाबगंज में केस दर्ज हुआ है। अक्तूबर 2022 में चार महिलाओं ने शिकायत की थी। दो महिलाएं दिल्ली और एक रतलाम की थीं। एक युवती की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ।

मामले मे पहले धारा धोखाधड़ी और धन हड़पने की लगी थीं, बाद में युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई। विवेचना थाना रकाबगंज पुलिस कर रही थी। बाद में क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित हुई।

गूगल अधिकारी बनकर दिया झांसा

पीड़ित महिलाओं ने प्रेसवार्ता बुलाई थी साथ ही पुलिस से भी शिकायत की। महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने अलग-अलग नाम से फेसबुक पर अपने एकाउंट बनाए हैं। इनकी मदद से वो दोस्ती करता है। इसके बाद अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता है। गूगल कंपनी में अधिकारी बताकर मिलने के बहाने बुलाकर संबंध बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। किसी से पांच लाख तो किसी से 15 लाख रुपये तक वसूल किए।

LIVE TV