आगरा : अपहरण में शामिल फिरौती की मांग करने वाला 1 लाख का इनामी बदन सिंह मुठभेड़ में ढेर

डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण में शामिल और फिरौती की मांग करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह थाना जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान अपने एक साथी के साथ मारा गया।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एसएसपी आगरा व एसपी वेस्ट व अन्य अधिकारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। इस दौरान पुलिस टीम के भी 2 सदस्य घायल हो गए।

आपको बता दें कि ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण की साजिश धौलपुर के बदमाश बदन सिंह ने रची थी। उसकी साथी युवती संध्या उर्फ मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से बात की थी। उसकी मुलाकात नौकरी के बहाने हुई थी। इसके बाद वह अगवा कर ले गयी थी। डॉक्टर को टीम ने 31 घंटे बाद मुक्त करवा लिया था।

LIVE TV