आखिर खुल गया ये राज, ऐसे पता करें महिलाओं की उम्र…

लंबे, घने काले बाल हर महिला का सपना होता है। महिलाओं को हमेशा अपने बालों को लेकर कुछ ना कुछ शिकायत रहती है। हम आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रहने वाली हर महिला के बाल लगभग 3 से 7 फुट तक लंबे होते हैं। इतने लंबे बाल रखना इनका शौक नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। परंपरा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

महिलाओं की उम्र

दरअसल, हम बात कर रहे हैं चीन के गुआंगशी प्रांत के हुआंगलुओ गांव की, जहां रहने वाली याओ जाति की महिलाओं को अपने बालों पर नाज है। मान्यताओं के अनुसार चीन के प्राचीन गांव हुआंगलुओ में रहने वाली ये जनजाति 200 वर्ष पुरानी है, जिनमें 60 महिलाएं हैं। सैकड़ों सालों से ये अपनी परंपराओं को निभाकर अपनी जाति को जिंदा रखे हुये हैं। चीन में इनका बहुत सम्मान होता है। चाइना का ये गांव ‘लॉन्ग हेयर विलेज’ के नाम से भी जाना जाता है।

यहां महिलाएं जब अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करती हैं तो वो अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती हैं। लड़की के कटे हुए बालों को लड़की की दादी सजावटी डिब्बे में उसकी शादी होने तक संभाल कर रखती हैं। शादी के बाद लड़की के इन बालों को उसके पति को तोहफे में देने का रिवाज है।

पहले के समय में इस गांव की महिलाओं को पब्लिक में अपने खुले बालों को दिखाने की इजाजत नहीं थी। महिलाएं अपने बालों को सिर्फ अपने पति और बच्चों को ही दिखा सकती थी। अगर गलती से कोई फैमिली के बाहर का पुरुष महिला के बालों को देख लेता था तो उसको तीन साल तक महिला का दामाद बनकर उसके साथ रहना पड़ता था।

लड़कियों की जीन्स की जेब इतनी छोटी क्यूँ, जानकर चकरा जायेगा आपका भी दिमाग…

लेकिन साल 1980 में चीन के इस गांव में महिलाओं के लंबे बालों को देखने के लिए भारी तदाद में टूरिस्ट का आना जाना शुरू होने लगा था। टूरिस्ट की वजह से यहां के लोगों को काफी फायदा हुआ। जिसके बाद महिलाओं की बाल छुपाकर रखने की प्रथा समय के साथ खत्म हो गई।

इस गांव में हर साल 3 मार्च को ‘लॉंग हेयर फेस्टिवल’ मनाया जाता है। जिसमें महिलाएं गाना गाकर और डांस कर के अपने लंबे खूबसूरत बालों का प्रदर्शन करती हैं। उनकी ये परफॉर्मेंस देखने टूरिस्ट खास तौर पर आते हैं। लेकिन परफॉर्म केवल शादी शुदा महिलाएं ही करती हैं।

LIVE TV