आखिर क्या है ‘Bulli Bai’ विवाद, बेहद नाराज हैं मुस्लिम महिलाएं

सुल्ली डील्स के बाद अब बुल्ली बाई(Bulli Bai)… यह एक ऐसा ऐप है जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल मचाकर रखा है। हैश टैग बुल्ली बाई(#BulliBai) के नाम पर इस ऐप के जरिए लोगों को ट्रोल किया जा रहा है। मुस्लिम महिलाएं इसको लेकर बेहद नाराज हैं। यहां तक की ऐप को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो चुकी हैं। मामला पुलिस की जांच तक भी पहुंच गया है। जिसके बाद यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि आखिर सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई है क्या?

बुल्ली बाई एप(Bulli Bai App) ने मुस्लिम महिलाओं को खासा नाराज करके रखा है। यह ऐप बनाने वाले लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अवैध रूप से विभिन्न मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की इकट्ठा किया है। इसी के साथ वह उस पर आपत्तिजनक कंटेंट लिखकर उनकी तस्वीरों को ट्रोल करते हैं। इसमें तस्वीरों का गलत इस्तेमाल होता है। इस पर महिला की तस्वीर के साथ लिखा जाता है, ‘योर बुल्ली बाई ऑफ द डे’। फिर इन तस्वीरों को शेयर कर इनकी नीलामी की जा रही है।

कुछ यूं चर्चा में आई सुल्ली डील

सुल्ली महिलाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने वाला आपत्तिजनक शब्द है। 4 जुलाई 2021 को ट्वीटर पर सुल्ली डील्स के नाम से कई स्क्रीनशॉट साझा किए गए। इस ऐप में एक टैग लाइन लगी थी, ‘सुल्ली डील ऑफ द डे’ और इसे मुस्लिम महिलाओं की फोटो के साथ शेयर किया जा रहा था। खास बात यह है कि इसे गिटहब पर एक अज्ञात समूह द्वारा बनाया गया था।

नए वर्ष की शुरुआत में महिला पत्रकार ट्रोल

बुल्ली डील्स पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का सौदा हो रहा है। यह ऐप उस दौरान दुनिया के सामने आया जब एक महिला पत्रकार को निशाना बनाया गया। उनकी तस्वीर को अवैध तरीके से इस्तेमाल कर एप पर ट्रोल किया गया। महिला पत्रकार ने खुद ही यह जानकारी साझा करते हुए लिखा का मुस्लिम महिलाओं को “डर और घृणा की भावना” के साथ ही नए वर्ष की शुरुआत करनी पड़ी है।

LIVE TV