आखिर कैसे रुकेगा प्रदूषण? दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबद तो दिल्ली बनी सबसे प्रदूषित राजधानी

देश में प्रदूषण एक गंभीर चर्चा का विषय बन चुका है। दुनिया के 30 सबसे प्रदुषित शहरों के सूची की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में भारत के कुल 22 शहरों के नाम शामिल हैं। विश्व का दुसरा सबसे प्रदुषित शहर गाजियाबाद है। वहीं विश्व का सबसे प्रदुषित शहर चीन का शिनजीयांग है। स्विस संगठन आईक्यूएयर द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी करार दिया गया है।

दुनियाभर में जारी किया गया वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2020 के अनुसार दिल्ली के वायु को 2019 के मुकाबले 15 फिसदी सुधार  होने का बताया गया था। उसके बावजूद दिल्ली दूनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 10 वें स्थान पर है। शिनजियांग के बाद नौ सबसे प्रदूषित शहर भारत के हैं। प्रदूषित शहरों की सूची 106 देशों में पीएम 2.5 डाटा के आधार पर बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली के अलावां भारत के प्रदूषित शहर उनमें उत्तर प्रदेश के 10 शहरों के नाम है। गाजियाबाद दूसरा, बुलंदशहर तीसरा, बिसरख जलालपुर चौथा, नोएडा पांचवां, ग्रेटर नोएडा छठा, कानपुर सातवां, लखनऊ आठवां, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर। वहीं हरियाणा के फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुना नगर, रोहतक और धारूहेड़ा, जबकि राजस्थान का भिवाड़ी नौवां सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं बिहार का मुजफ्फरपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल है।

LIVE TV