आईपीएल का खिताब जीतने वाले जहीर बने मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक

जयपुर। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मंगलवार को अपना क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया है। जहीर मुंबई के साथ 2009, 2010 और 2014 में आईपीएल में खेल चुके हैं। मुंबई के लिए उन्होंने 30 मैच खेले थे और 29 विकेट अपने नाम किए थे।

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई ने अपने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ बनाए रखा है तो वहीं मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, आदित्य तारे तथा सूर्यकुमार यादव को भी अपने साथ जोड़े रखा है।

जानिए मुंबई शहर की मशहूर माफिया क्वीन कि कहानी…

मुंबई के पास केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, इविन लुइस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा इस सीजन भी टीम की कप्तानी करेंगे।

LIVE TV