आसमान में लगे आतंकी संगठन IS के समर्थन में नारे

आईएस के समर्थनमुंबई। दुबई से केरल के कालिकट जा रहे इंडिगो के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट में सवार दो यात्रियों के आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगाने के चलते ऐसा हुआ है। आईएस के समर्थन में नारे लगाने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट ‘IGO 89D’ में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब अचानक दो यात्रियों ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगाए। इससे प्लेन में सवार सभी यात्रियों के हलक सूख गए। प्लेन में अराजक माहौल को देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिग करने का फैसला किया।

जब विमान हवाईअड्डे पर उतरा तब जा कर यात्रियों ने राहत की सांस ली। मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है| प्लेन की चेकिंग की जा रही है| इस मामले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है|

LIVE TV