आईएएस अधिकारी व अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त हुए कोरोना पॉजिटव, कमिश्नरी कार्यालय को किया सील

आईएएस अधिकारी व अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन  शमीम अहमद खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट मैं 58 वर्षीय  अपर आयुक्त को पॉजिटिव बताया गया है।  इसकी जानकारी मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।  उनके कमिश्नरी स्थित कार्यालय को  सील कर दिया गया है।  मुख्य विकास अधिकारी एवं कोरोना मामलों के नोडल अफसर  अनुनय झा ने  स्वीकार किया है कि अपर आयुक्त शमीम अहमद खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह दिल्ली के किसी अस्पताल में खुद जाकर भर्ती हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में अन्य विभागों की तरह कमिश्नरी में भी पूल टेस्टिंग हुई थी।  इसमें अफसरों और कर्मचारियों समेत करीब 45 लोगों का परीक्षण किया गया था।

LIVE TV