बड़ी खबर : आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में भाजपा अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

आईएएस अधिकारी की बेटीचंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बारला के बेटे को राज्य में नियुक्ति एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बारला के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

विकास और उसके सहयोगी आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।

अगले 5 साल में भारत हासिल करेगा 100 फीसदी साक्षरता दर

अपनी कार खुद चलाकर पंचकुला जा रही पीड़िता ने अरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने अपनी टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी में उसका ग्रेन मार्केट सेक्टर 26 से पीछा करना शुरू किया।

आ गया नतीजा, वेंकैया नायडू बने देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति

पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सतीश कुमार ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपियों में से हरियाणा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार है।

दोनों ही आरोपी कानून के विद्यार्थी हैं।

LIVE TV