दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज आंख का इस तरह से रखें खास ख्याल

प्रिया प्रकाश वॉरियर फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम है जिसने रातों रात करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। इस मलयालम अभिनेत्री के सिर्फ एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसी आग लगाई कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इनकी फैन हो गई है। जिस वीडियो के दम पर प्रिया की सिर्फ एक रात में कई मिलियन फैन बने हैं उसमें उनकी आंखों का जादू है।

आंख का इस तरह से रखें खास ख्याल

लोग ऐसा दावा करते हैं कि प्रिया जैसी नशीली और खूबसूरत आखें किसी की नहीं हैं। आंखें किसी भी व्यक्ति के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत अंग होता है। ऐसे में यदि आप इसकी सही तरह से देखभाल करें तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। सिर्फ मेकअप ही नहीं बल्कि सही देखभाल से भी आखों को आकर्षित बनाया जा सकता है।

आज हम आपको प्रिया के नैन मटक्के के बाद उनकी खूबसूरत आंखों का राज बताने जा रहे हैं। आप प्रिया की इन टिप्स को अपनाकर उनकी तरह सुंदर और कालिताना आंखें पा सकती हैं।

अगर सर्दियों में नहाने के लिए कर रहे गर्म पानी का यूज, तो आपके लिए है खतरे की घंटी…

कैसे करें आंखों की देखभाल

•      आज कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी के समय में बच्चों  से लेकर बड़ा व्यक्ति तक इन आधुनिक तकनीकों में अपना समय जाया करता है। जाहिर सी बात है इसका असर आंखों पर भी पड़ेगा। ऐसे में आंखों को समय-समय पर आराम देना चाहिए।

•      आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन, प्रोटीन, आयरनयुक्त खान-पान लेना चाहिए। इसके अलावा हरी सब्जियां और गाजर, मूली, टमाटर, खीरा भी खाना चाहिए।

•      फलों में सेब, संतरा, पपीता, आम, अमरूद, अनार जैसे फलों का चयन आपकी आंखों को भी सलामत रखेगा।

•      यदि आप 8 से 10 घंटे प्रतिदिन कंप्यूटर पर बैठते हैं तो अपनी आंखों को आराम देने के लिए हर आधे-एक घंटे बाद थोड़ी देर के लिए आंखें बंद करके बैठ जाएं या फिर कुछ देर टहलें। इससे आपको आराम भी मिलेगा।

•      आंखों से पानी आने का अर्थ है आपकी आंखों की मांसपेशियां कमजोर हैं, ऐसे में आपको आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए।

•      यदि आंखों में बहुत ज्यादा तकलीफ या दर्द है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए जो आपको कुछ आई ड्राप्स‍ के साथ-साथ कुछ एक्सरसाइज भी करवाएंगे।

•      यदि आपकी आंखें कमजोर है तो आपको किसी एक केंद्र बिंदु को फोकस कर कुछ देर तक उसे देखना चाहिए या फिर पेन की नोंक पर फोकस करते हुए उसे बार-बार धीरे-धीरे आगे-पीछे करना चाहिए। इस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 3-4 बार करें। इससे आपकी आंखों की मसल्स मजबूत होंगी।

•      आंखों से कम दिखाई देने पर आपको आई स्पेशलिस्ट की सलाह पर नजर का चश्मा लगाना चाहिए या फिर आप लेंस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

•      सुबह घास पर दस मिनट तक नंगे पैर टहलें।

•      अपने मुँह में पानीभर लें और फिर ठंडे पानी की बूंदों से आँखों पर छींटे मारें । ऐसा सुबह 3-5 बार करें।

•      आँखों की कोई भी एक्सरसाइज़ करते समय अपनी आँखों पर ज़ोर न डालें। ध्यान रखें आपके चेहरे की मांसपेशियाँ तनावगस्त नहीं होनी चाहिए , शांत होनी चाहिए।

कौन है ये परिवार जिसके लिए प्रार्थना कर रहें हैं 2000 लोग, जानें क्या है कारण…

प्रिया प्रकाश वॉरियर का आई मेकअप

अगर आपने अब तक प्रिया प्रकाश वॉरियर की विडियो नहीं देखी है तो आप उसे अभी देख लें। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन तो कमाल के हैं ही साथ उनकी आंखें भी काफी खूबसूरत हैं। अगर आप एक महिला हैं तो ये तो आप जानती ही होंगी कि आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आई मेकअप का कितना बड़ा रोल होता है। अक्सर महिलाएं आई मेकअप करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहती हैं। जबकि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप भी अच्छा आई मेकअप कर सकती हैं। आज हम आपको प्रिया प्रकाश वॉरियर की तरह आई मेकअप करनी कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स—

•      प्रिया की तरह आई मेकअप करने के लिए आप जेल लाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आंखों की वाटर लाइन में अच्छी तरह लाइनर और काजल लग पाता है।

•      अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि प्रिया की आंखों में जिस तरह का लाइनर लगा है वो आगे से काफी पतला है और पीछे की तरह से मोटा है। आप भी इस तरह का लाइनर लगा कर लोगों को दीवाना बना सकती हैं।

•      एक ओर जहां लड़कियों की पसंद विंग्ड लाइनर बन रहा है वहीं प्रिया ने बहुत ही साधार लाइनर लगाया हुआ है। जिस देखकर आप भी बहुत आसानी से लगा सकती हैं।

•      याद रखें कि अगर आप प्रिया की तरह लाइनर ट्राई करने जा रही हैं तो लाइनर के साथ उसी तरह का काजल भी ट्राई करें। तभी आपका लुक भी प्रिया की तरह ही आएगा।

•      जब आपका आई मेकअप तैयार हो जाए तो आप खुद को स्पेशल फील कराने के लिए शीशे में देखकर खुद को आंख मार सकते हैं। इसके अलावा अपनी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

न्यू ईयर पार्टी मेकअप के लिए घर पर ही इस तरह से खुद को करें तैयार, सबकी निगाहें होंगी सिर्फ आप पर

भंसाली से मिल सकता है ऑफर!

बॉलीवुड के अपने फेवरेट निर्देशक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो भविष्य में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छुक हैं। चढ़ती लोकप्रियता के बीच एक इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश ने कहा है कि वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। इंटरनेट पर उनके अंदाज़ के बाद तेजी से वायरल हो रही प्रिया प्रकाश से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व है। मुझे इस प्रकार के रिएक्शन की आशा नहीं थी। यह पूछने पर कि क्या अब वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी, इस पर प्रिया प्रकाश ने कहा ‘मुझे आशा है एक दिन हो जायेगा’।

रणवीर सिंह हैं प्रिया के क्रश

अपनी नैनों के जादू से करोड़ों लोगों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश भी किसी की दिवानी हैं। बॉलीवुड के अपने फेवरेट निर्देशक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो भविष्य में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छुक हैं। उन्होंने अभी हाल ही में फिल्म ‘पद्मावत’ देखी है और भंसाली का काम देखकर वो मंत्रमुग्ध हो गई हैं। प्रिया ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपना पसंदीदा कलाकार बताया है। केरल के त्रिचूर के विमला कॉलेज में बी कॉम की पढ़ाई कर रही प्रिया प्रकाश की फिल्म तीन मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के गाने के पहले डाले गए 26 सेकेंड के वीडियो से ही इंटरनेट पर बड़ा तहलका मचा था।

 

LIVE TV