असम: गुवाहाटी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

गृहमंत्री अमित शाह असम के दैरे पर हैं। वहीं देर रात बुधवार को वह असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोर दार स्वागत किया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखे हुए भाजपा पार्टी का नेतृत्व करते हुए अमित शाह असम का दौरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अपने पिछले असम दौरे पर शाह ने कई रैलियों के साथ कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तीर छोड़े थे।

LIVE TV