
मुंबई : बॉलीवुड की दुनिया में बीती रात दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जहां इस मौके पर फिल्म जगत के कई सितारों ने शिरकत की हैं। वहीं पिछले साल फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर को बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए सम्मानित किया गया हैं। लेकिन इस दौरान जाह्नवी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नज़र आईं हैं।

बता दें की अवॉर्ड शो में जाह्नवी ने खूबसूरत पिंक कलर की प्लेन साड़ी पहनी थी, जो फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से थी। जाह्नवी की इस प्लेन साड़ी पर जरी बॉर्डर था। इसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया हुआ था।
दरअसल अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने चोकर नेकपीस और स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। बात करें जाह्नवी के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने मैसी फ्रेंच ब्रेड कर रखी थी। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉन्ज मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।
वहीं जाह्नवी ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं, ऐसे में उनका यह लुक और भी खास था। सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों को जाह्नवी के इस लुक में श्रीदेवी की झलक नजर आ रही है।
जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी के पास इसके अलावा दो फिल्में और हैं। इसमें से एक हॉरर मूवी ‘रूह अफजा’ है। इस फिल्म में जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।
इसके साथ जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ है। फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।