अलीगढ़ में रिटायर्ड दारोगा के घर को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

REPORT—ARJUN VERSHNEY/ ALIGARH

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर निवासी हुकुम सिंह हाल ही में यूपी पुलिस दारोगा के पद से रिटायर हुए हैं। जो कि आगरा में पोस्टेड थे। हुकुम सिंह के बेटे जगदीश की आगामी 23 नवंबर को शादी होनी है। जिसकी तैयारियां घर में चल रही है।

दरोगा के घर में चोरी

घर के लोग सभी रात को काम कर के सो गए। सुबह जब आंख खुली तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

हुकुम सिंह और उनके बेटे जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पुराने सोने-चांदी के आभूषण व कुछ नहीं नए आभूषण शादी के लिए तैयार कराए थे। जिनकी कीमत करीब 7 से 8 लाख बताई गई है।

 खिलाड़ियों के लिए नहीं है कोई व्यवस्था फिर भी हो रही है जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता…

जो कि रात को अज्ञात चोरों द्वारा घर में धावा बोलकर चोरी कर लिए गए हैं। वहीं ताला नहीं टूट पाने के कारण एक बक्से में रखी ढाई लाख रुपये की नगदी सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LIVE TV