‘हाफ गर्लफ्रेंड’ से अर्जुन का फर्स्ट लुक आउट

अर्जुन कपूर मुंबई फिल्म ‘की एंड का’ के एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की तैयारियों में लगे हुए हैं। यह फिल्म मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर भी फिल्म में लीड रोल में नज़र आएंगी।

अर्जुन कपूर की ‘हाफ गर्लफ्रेंड

मशहूर लेखक चेतन भगत की नई किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर ये फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर नेशनल लेवल बास्केट बॉल प्लेयर का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन अपने किरदार में ढलने के लिए बास्केटबॉल की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

इस फिल्म में अर्जुन का ये लुक अब सामने आया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर बास्केटबाल के साथ फोटो शेयर की है।

अर्जुन और श्रद्धा के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फ़िल्मी जानकार तरण आदर्श ने भी एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें अर्जुन बास्केटबाल खेलते नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म 2017 में रिलीज़ होगी।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग शुरू

चेतन भगत ने यह खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “माधव झा से मिलें, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आज दिल्ली में शुरू। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ।”

फिल्म में अर्जुन माधव झा के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिना कमीज वाली खुद की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसका शीर्षक लिखा, “फिल्म की शूटिंग शुरू।

https://www.instagram.com/p/BGXN1f-j2wk/

 

 

 

 

LIVE TV