अरिजीत सिंह ने 1200 बार गाया ‘कलंक’ का एक ही गाना

बॉलीवुड: इन दिनों करण जौहर की अगली मल्टी-स्टारर ‘कलंक’ को लेकर बाज़ार बना हुआ है| फिल्म को चर्चा का विषय बनाए रखने के लिए बहुत जतन किया जा रहा है| ट्रेलर-टीज़र के बाद गाने और फिर कलाकारों के बयान| प्रमोशन में व्यस्त एक्टर्स फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें, बता रहे हैं|

 

जैसे ही हाल में वरुण धवन ने बताया कि ‘कलंक’ का टाइटल ट्रैक 1200 टेक्स के बाद रिकॉर्ड किया गया है| यानी जो गाना आप सुन रहे हैं, उसे रिकॉर्ड करने से पहले 1200 बार गाया गया है| और ये किया है अरिजीत सिंह ने|

‘कलंक नहीं इश्क है’ की मेकिंग के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि वो इस रीमिक्स वाले टाइम प्रीतम ने ये ओरिजिनल धुन बनाई है|

भारत में बनी Range Rover Velar से उठा पर्दा, ये होगी कीमत

हैरत की बात ये है कि वरुण ये प्रीतम के बारे में कह रहे हैं| खैर, इस गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और गाया है अरिजीत सिंह ने|
वरुण ने बताया कि ये गाना अरिजीत ने इतनी दफे अपनी मर्जी से गाया| उन्हें हर बार गाना खत्म करने बाद कुछ खटक जा रहा था| इसी चक्कर में वो इस गाने को 1200 बार गा गए|

इससे अरिजीत का अपने काम के प्रति लगाव और डेडिकेशन दिखता है| शायद इसीलिए फिलहाल वो इंडिया के सबसे बड़े सिंगर हैं|

LIVE TV