
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और डायरेक्टर अरबाज खान की डिवोर्स की खबरें काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के द्वारा कोर्ट में डाली गई डिवोर्स की अर्जी पर अब कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अरबाज और मलाइका का अलग होना अब तय हो गया है। दोनों के डिवोर्स को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
अरबाज और मलाइका ने बीते साल नवंबर में अलग होने का फैसला ले लिया था। इनकी शादी साल 1998 में हुई थी। डिवार्स फाइल करने के बाद भी दानों अक्सर साथ घूमते नजर आते रहते हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों का बेटा अरहान की कस्टडी मलायका को मिली है, अरबाज़ को उससे मिलने की पूरी छूट है। दोनों के वकील क्रांति साठे और अमृता साठे ने डिवोर्स पर मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।
वैसे तो अरबाज और मलाइका डिवोर्स फाइल करने के बाद भी हर फैमिली फंक्शन में साथ दिखते हैं। लेकिन हाल ही में दोनों को उनके बेटे अरहान के साथ जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में देखा गया है। जस्टिन बीबर का कंसर्ट मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था।
खबरों के मुताबिक, मलाइका ने डिवोर्स एलिमनी के रूप में 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। ऐसी अटकलें लगाई जाती हैं कि दोनों के डिवोर्स की असली वजह अर्जुन कपूर हैं।