अयोध्या राममंदिर भूमि पूजन : इस खास परिधान में दिल्ली से रवाना हुए पीएम मोदी


आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राममंदिर भूमि पूजन की घड़ी आ चुकी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री दिल्ली से भारतीय परिधान में रवाना हुए हैं। उन्होंने धोती कुर्ता पहन रखा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं उन्होंने पीले रंग का कुर्ता और धोती पहन रखा है।

वर्षों का इंतजार खत्म होने के बाद अयोध्या नगरी आज पूरी तरह से सजी हुई है। तकरीबन 492 साल के इंतजार के बाद आज आयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम बुधवार को विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। वह यहां अमौसी एयरपोर्ट पर तकरीबन 5 मिनट में उतरकर विशेष चॉपर में बैठ अयोध्या के निकल जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम का विशेष विमान सुबह 10.25 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेगा। जहां उनका भव्य स्वागत होगा और उसके तुरंत बाद ही वह हेलीकॉप्टर से 10.30 बजे अयोध्या के निकल जाएंगे। पीएम तकरीबन 11.15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वह दो से ढाई घंटे का समय देंगे। इसके बाद वह 3.15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

LIVE TV