
REPORT- रूपेश श्रीवास्तव/AYODHYA
अयोध्या में भी वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया।अवध विश्वविद्यालय परिसर में नगर विकास आयुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी अजय चौहान कमिश्नर मनोज मिश्र जिलाधिकारी अनुज झा व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित में वृक्षारोपण महाकुंभ की शुरुआत की।
जनपद में 35 लाख 11 हज़ार 646 पौधे रोपने का लक्ष्य है। पौधरोपण में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अवध विश्वविद्यालय में गांधी उपवन की स्थापना भी की गई।
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म वर्ष के मौके पर अयोध्या में भी वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया।
जनपद में 35 लाख11 हज़ार 646 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसकी शुरुआत आज अवध विश्वविद्यालय के परिसर में नगर विकास आयुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी अजय चौहान कमिश्नर मनोज मिश्र डीएम अनुज झा व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मनोज दीक्षित पौधरोपण करके की।
मुंबई दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे कई उद्योगपति…
जनपद के सभी ब्लॉकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के आधे पौधरोपण को जन सहभागिता के आधार पर किया जा रहा है।
पर्यावरण संतुलन को लेकर पौधरोपण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है स्वच्छ हवा सुंदर हवा वातावरण में सृजित हो इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का आयोजन करती आ रही है।