अयोध्या: भीषण सड़क हादसे में 20 यात्री घायल
अयोध्या जनपद के थाना कैंट क्षेत्र में एनएच 27 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हालांकि इस बीच गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस सड़क हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

थाना कैंट क्षेत्र के कोटसराय के पास एक होटल के किनारे भारत दर्शन के लिए निकली बस खड़ी थी, जिसमें श्रद्धालु सवार थे। इसी बीच यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पीछे से टकरा गई। जिसमें दोनों बसों के 20 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को उपचार के बाद उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।