अब आईआईटी से अमेरिका ने पाकिस्तान को दी धमकी, कहा- अभी समय है सुधर जाओ

अमेरिकी विदेश मंत्रीनई दिल्ली: भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को आईआईटी दिल्ली के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अब स्थापित ताकत है। भारत की कहानी असाधारण है। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका के बीच के रिश्ते सिर्फ दोनों देशों के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के कंप्यूटर साइंस के छात्र इतने मेधावी हैं कि यहां के कॉलेजों द्वारा नहीं लिए जाने के बाद उन्हें एमआईटी सहर्ष स्वीकार करता है। जॉन केरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच संबंध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बने हैं।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी… अब बलूचिस्तान में भारत की खुली एंट्री, मोदी सरकार ने किया ऐलान

अमेरिकी विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा पूरी दुनिया में भारत काफी अहम भूमिका निभा रहा है। भारत आगे बढ़ रहा है। जिसका स्वागत अमेरिका कर रहा है। दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका हैं। मैं जहां जाता हूं, मुझे अच्छा ही सुनने को मिलता है और भविष्य को लेकर तमाम अपेक्षाएं दिखती हैं। यह भारतीयों के डीएनए में है।

यह भी पढ़ें : भारत-अमेरिका रक्षा समझौते पर देश के खिलाफ उतरे तीन देश

आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद का दर्द जानते हैं। हमें आतंक फैलने से रोकने के लिए हिंसा करने वाले के केंद्र पर हमला करना होगा।

विदेशमंत्री केरी ने कहा कि आतंकवादियों और चरमपंथियों के खिलाफ एक देश नहीं जीत सकता है। जब विवादों को सुलझाने के लिए दुनिया में कुछ देश ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में भारत और अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया है। अमेरिका और भारत को लोकतंत्र के सिद्धांतों पर यकीन कायम रखाना होगा और हमें शांतिप्रिय विरोध प्रकट करने की इजाजत देनी होगी।

LIVE TV